Labels

Showing posts with label song. Show all posts
Showing posts with label song. Show all posts

Friday, 1 January 2016

BACHPAN

किस -किस को किस- किस तरह , यहाँ  करूं  प्रणाम
मुझको भी तो चाहिए , बदले मे सम्मान
*****
छूकर मुझको लौट गया , मेरा अतित महान
रह रह कर है याद दिलाता , यह बिखरा पडा सामान
*****
उस बचपन कि माटी मे यारो , कितनी भरी उड़ान
कितनी-कितनी याद समेटे, आया यह तूफान
*****
किस - किस ने किस-किस तरह, मुझे चखाया जाम
झूम - झूम कर नाच उठी, यह सुनहरी शाम
*****
खूब दावतें  खाई थी, खूब खाए पकवान
अब पहले जैसी बात कहाँ, बदल गया जहान
*****
किस -किस को किस- किस तरह , यहाँ  करूं  प्रणाम
मुझको भी तो चाहिए , बदले मे सम्मान

Monday, 28 December 2015

Story of Youthness

चढते चढते अायेगी , फिर ढलते ढलते जाएगी,
बैठुंगा जब तनहा मे, तब याद किसी कि आएगी,
आहट होगी भ्रम होगा, फिर अनचाही मदहोशी हाेगी,
हाय जवानी,
तू चढते चढते अायेगी , फिर ढलते ढलते जाएेगी।

बारिश के पानी की छम-छम,
मौसम कि अदला बदली,
पयार होगा , बैर होगा,
अौर सतरंगी बदली छाएगी,
हाय जवानी,
तू चढते चढते अायेगी , फिर ढलते ढलते जाएगी।

कभी आँखों से मोती बरसेंगे,
कभी होठों पर हसी सज जाएगी,
दिल में कभी कुछ दर्द होगा, कभी खुशियों की बारिश आएगी,
हाय जवानी,
तू चढते चढते आएगी , फिर ढलते ढलते जाएगी।।।।।।

Saturday, 31 October 2015

प्यार को बदनाम ना कर

कर के प्यार का इजहार इसे गलती का नाम ना देना
तुमको मालुम न होगा कुछ भी ऎसे कोई इल्जाम ना देना।

प्यार तो होगा तेरे लिये एक खेल यकीनन,
अब करके बेवफाई प्यार का कोई पैगाम ना देना।

देखा है हमने बाजार में बिकते हुए रूह को भी,
प्यार बिकने नहीं वाला इसे कोई दाम ना देना।

आज जो किया है तुमने प्यार से शब्दों का फेर-बदल,
इस गलती को ऎसे चलना है इसे विराम ना देना।

Contact Form

Name

Email *

Message *