Labels

Showing posts with label Patriotic. Show all posts
Showing posts with label Patriotic. Show all posts

Tuesday, 12 April 2016

Motherland

ना भगवान पे यकीन है ना खुदा पे ऐतबार है,
वतन ही वतन है बस वतन से प्यार है।

Friday, 13 November 2015

माँ के दर्श का प्यासा


पीयूष का प्यासा क्या जाने माँ क्या होती है,
माँ तो सुनहरे जीवन का आग़ाज़ होती है ।
ए प्यासे प्रकृति के फेर बदल से बच,
माँ का आँचल थाम के तो देख,
उसकी तो बात ही निराली होती है ।
पल भर को संसार की मोहमया छोड़,
उसके आँचल में छुप के तो देख ,
स्वर्ग से भी सुंदर अहसास कराती है ।
दो पल को बीवी की ग़ुलामी छोड़ ,
माँ की सेवा कर के तो देख ,
भव सागर तरा देती है ।
विश्वास नहीं तो आजमां के तो देख,
जन्नत का अहसास करा देती है ।
उसकी आँखों में झाँक के तो देख,
सारे संसार की सैर करा देती है ।
उसके चरणो का स्पर्श पा के तो देख ,
जीवन मंगलमय में कर देती है वो ।
ममता के बंधन में बँध के तो देख ,
सुकून की डोर थमा देती है वो ।
ए दर्श के प्यासे कुछ नहीं पड़ेगा देना ,
भर देगी ख़ुशियों से तेरी झोली ,
एक बार उसे प्रेम से माँ कह के तो देख ,
फिर तू भी कहेगा पगले  'प्रेम रतन धन पायो'।

पेशावर

जो तारे थे माँ की आंखो के,
अब टूट कब्र मे लेट गये,
कुछ जी गये शहादत अपनी,
कुछ मोैत के मुह से लोैट गये,
जो जी गये सदमे में हैं,
जो शहीद हुये सपनो में हैं ।...........

#Peshawar_Attacks_Dec_2014

Monday, 9 November 2015

Tribute to Indian Army. ..

ना वो भक्त मिलेंगे मन्दिर मे, ना मस्जिद मे, ना ही गुरुद्वारो में,
जो देशभक्त मिलेंगे कारगिल के चट्टानों पे, जैसलमेर के रेगिस्तानो मे, सियाचिन के बर्फीले पहाड़ों मे।

Tuesday, 27 October 2015

शहीदों को सलाम

दिल में देशभक्ति की कोई बीज बो गया,
खो गया था फिरसे वही जुनून हो गया,
अन्ग्रेजो ने किये भारत पे जितने भी दाग थे,
फाँसी चढ के मर के कोई दाग धो गया।

Contact Form

Name

Email *

Message *